लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। खूबसूरत मॉडल हैली बाल्डविन का कहना है कि एक सेलिब्रिटी को डेट करना मुश्किल होता है। वह कथित तौर पर गायक जस्टिन बीबर के साथ प्यार की पींगे बढ़ा रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, वह सिर्फ लोगों की नजरों में आने के लिए किसी को डेट नहीं करना चाहती।
‘मैरी क्लेयर’ पत्रिका ने हैली के हवाले से कहा, “मैं लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसी को डेट नहीं करना चाहती..इस इंडस्ट्री में किसी को डेट करना मुश्किल है। आपको सच में बहुत मजबूत होना होगा।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीबर व हैली ने कभी एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की, लेकिन हालांकि हैली ने पूर्व में माना था कि उनका रिश्ता ‘पेचीदा’ है।
उन्होंने कहा, “वह टूर पर जा रहे हैं और संबंध पेचीदा हैं। हर कोई इसे बहुत ज्यादा तूल दे रहा है, लेकिन यह उतनी बड़ी बात नहीं है। यह मेरे और उनके बीच की बात है।”
dharmpath.com dharmpath