नेक्स्ट ऑर्बिट वेंचर्स का इन्फीबीम में 115 करोड़ रुपये निवेश

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इन्फीबीम इनकॉरपोरेशन लिमिटेड के 450 करोड़ रुपये के प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने मुंबई आधारित वेंचर कैपिटल (वीसी) फर्म, नेक्स्ट ऑर्बिट वेंचर्स से 115 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है। इस निवेश के साथ वीसी फर्म की ई-कॉमर्स कंपनी में तकरीबन पांच फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।

नेक्स्ट ऑर्बिट वेंचर्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार अजय जालान ने कहा, “जब अन्य ऑनलाइन-रिटेल कंपनियां नुकसान के दौर में हैं, हम उस कंपनी पर अपने निवेश को लेकर बहुत निश्चिंत हैं, जो अगले छह महीनों में लाभ अर्जित करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493