बास्केटबॉल करियर का अंतिम मुकाबला खेलेंगे कोबे ब्रायंट

राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (एनबीए) का मौजूदा सत्र बुधवार को समाप्त हो रहा है और इसी के साथ ब्रायंट अपने करियर से भी संन्यास ले लेंगे।

स्टेपल्स सेंटर में यूटा जैज के साथ होने वाला मुकाबला ब्रायंट के करियर का 1,566वां और अंतिम मुकाबला होगा और इसलिए यह दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी के प्रशंसकों के लिए काफी भावुक पल भी होगा।

ब्रायंट ने पिछले वर्ष नवम्बर में अपने संन्यास की घोषणा की थी। स्टेपल्स सेंटर में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को आखिरी बार खेलता देखने और उन्हें सलामी देने के लिए दर्शकों का हुजूम जमा होगा।

ब्रायंट के करीब 30 पूर्व साथी खिलाड़ी भी उनके सम्मान में इस मुकाबले में शामिल होंगे।

ब्रायंट ने कहा, “मैं अपनी विदाई का इंतजार कर रहा हूं। मैं अपने करियर में मिली हर चीज के लिए शुक्रगुजार और खुश हूं। अभी तक मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ है, लेकिन देखते हैं कैसा लगता है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493