गुड़गांव का नाम बदलने से रणदीप हुड्डा नाखुश

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने गुड़गांव का नाम बदलने पर नाखुशी जताते हुए कहा है कि नया नाम गुरुग्राम हरियाणा की संस्कृति, इतिहास व भाषा के लिए झटका है।

गुड़गांव का नाम बदलने का फैसला प्रदेश की पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लिया है।

हरियाणा के रोहतक के निवासी रणदीप ने पूछा है कि आखिर नाम क्यों बदला गया?

उन्होंने ट्वीट किया, “गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करना हरियाणा की संस्कृति, इतिहास व भाषा के लिए झटका है। ग्राम हमारा शब्द नहीं है, फिर क्यों गुड़गांव का नाम बदला गया?”

फिल्म ‘हाइवे’ में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले 39 वर्षीय अभिनेता रणदीप ने कहा कि नाम बदल कर ‘गुरुगांव’ रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है कि हरियाणवी भाषा में ‘गांव’ व ‘गाम’ शब्द हैं। वे इसे बदलकर गुरुगांव कर सकते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493