चैम्पियंस लीग जीत सकता है मैनचेस्टर सिटी : पेलेग्रीनी

मैनचेस्टर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी का मानना है कि उनका क्लब चैम्पियंस लीग खिताब जीत सकता है।

एतिहाद स्टेडियम में मंगलवार को हुए एक मुकाबले में सिटी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 1-0 से मात देते हुए पहली बार चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पेलेग्रीनी ने यहां मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “निश्चित तौर पर मैनचेस्टर सिटी यह खिताब जीत सकता है। क्लब का प्रत्येक वर्ष यह भी एक लक्ष्य रहा है। हमें विभिन्न कारणों से कई बार आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं, लेकिन हर साल सुधार कर रहे हैं।”

कोच ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि इस क्लब का लक्ष्य चैम्पियंस लीग जीतना होगा, लेकिन इसे जीतने से ही काम पूरा नहीं होगा। हम हर सत्र में सुधार करना चाहते हैं।”

पेलेग्रीनी ने कहा, “मैं संतुष्ट हूं। इसलिए नहीं कि हमने मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में पहुंचे, बल्कि हम उस तरीके से जीते, जैसा चाहते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493