फेरर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स से हटने की सूचना ट्विटर पर दी

पेरिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के आठवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर ने पिंडली की चोट के कारण मोंटे कार्लो मास्टर्स से खुद के बाहर होने की सूचना को ट्विटर पर साझा किया है।

टूर्नामेंट में बुधवार को डेविड का मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होना था, लेकिन इससे पहले ही फेरर को चोट की वजह से टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के खिलाड़ी फेरर ने ट्वीट में कहा कि वह एटीपी टूर में अपनी वापसी की संभावनाओं के बारे में हर किसी को सूचित करना जारी रखेंगे।

इस टूर्नामेंट में फेरर की जगह मार्सेल ग्रानोलर्स हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493