काइली सोशल मीडिया में सबकुछ शेयर करने की इच्छुक नहीं

लॉस एंजेलिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी हस्ती काइली जेनर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हर चीज शेयर नहीं करतीं, क्योंकि वह निजी जिंदगी के पहलुओं को अभी भी बिल्कुल पर्दे में रखना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, काइली ने प्रशंसकों के साथ उनके खुलेपन के बारे में कहा कि उनकी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है, जिसे वह इंटरनेट पर शेयर नहीं करती हैं।

‘ऐडवीक’ पत्रिका ने काइली के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि लोग समझते हैं कि क्योंकि मेरा एक टेलीविजन रियलिटी शो है, तो मैं सब कुछ शेयर करूंगी। लेकिन मैं पूरे दिन में संभवत: 10 मिनट के लिए स्नैपचेट पर आती हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर व्यक्ति, हर सेलिब्रिटी अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा पर्दे में रखता है। जैसे मैं अपने संबंधों व अपने उतार-चढ़ाव को इंटरनेट पर नहीं दिखाती। मैं कभी इंस्टाग्राम पर किसी के साथ झगड़ा नहीं करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493