रणवीर और रणबीर के साथ काम करने की तमन्ना : श्रद्धा कपूर

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘बागी’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि उनकी दिली तमन्ना अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम करने की है।

अगली फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग में व्यस्त श्रद्धा ने ट्विटर पर सवाल और जवाब सत्र में अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की। अभिनेत्री से पूछा गया कि वह भविष्य में किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी।

इस पर श्रद्धा ने कहा, “रणवीर और रणबीर।”

श्रद्धा जल्द ही ‘बागी’ में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। वह पहली बार टाइगर के साथ काम कर रही हैं।

‘हीरोपंती’ के अभिनेता टाइगर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा ने कहा, “उनके साथ काम करना अद्भुत और प्रेरणादायक रहा।”

अभिनेत्री ने टाइगर को ‘सुपर्ब को-स्टार’ और शब्बीर खान को ‘हैप्पी डाइरेक्टर’ करार दिया।

उन्होंने कहा, “सचमुच अद्भुत है। लाजवाब टीम के साथ काम का मौका मिला। शब्बीर सर हैप्पी डायरेक्टर हैं और टाइगर शानदार सह-कलाकार हैं।”

‘बागी’ के अलावा, श्रद्धा ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘रॉक ऑन! 2’ में नजर आएंगी।

‘एक विलेन’ की अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी आने वाली किसी फिल्म में गाना भी गया है? इस पर उन्होंने कहा कि वह ‘रॉक ऑन! 2’ में गाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493