‘की एंड का’ जैसी फिल्म में काम चाहते हैं रवि तेजा

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ की सफलता के बाद तेलुगू सिनेमा के कलाकारों का जहां बॉलीवुड में स्वागत किया जा रहा है, वहीं दक्षिण के अभिनेता रवि तेजा का कहना है कि वह ‘की एंड का’ जैसी हिंदी फिल्म में अभिनय करना पसंद करेंगे।

आंध्र के सुपरस्टार रवि तेजा को लगातार बॉलीवुड से प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनका कहना है कि तेलुगू सिनेमा तो उनका घरेलू मैदान है।

रवि ने कहा, “मैं अच्छी हिंदी बोल लेता हूं। असल में, मैं तेलुगू की बनिस्बत अच्छी हिंदी बोल लेता हूं, लेकिन तेलुगू सिनेमा मेरा घरेलू मैदान है। वैसे, मुझे बॉलीवुड में जाने की जल्दबाजी भी नहीं है।”

तेलुगू सुपरस्टार को आंध्र प्रदेश में मास महाराजा के रूप में जाना जाता है। उनका कहना है कि वह हिंदी फिल्म जगत में कुछ अलग करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं आर.बाल्की की ‘की एंड का’ या करण जौहर की कपूर एंड सन्स जैसा करना चाहता हूं। अगर मुझे मारधाड़ और कॉमेडी ही करनी है तो मैं अपने घरेलू मैदान में ही करना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493