मोंटे कार्लो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें यहां चेक गणराज्य के जिन वेसेले ने 6-4, 2-6, 6-4 से मात दी।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पांचवी वरीयता प्राप्त वेसेले ने मौजूदा विजेता जोकोविच को क्ले कोर्ट पर 125 मिनट चले मुकाबले में मात दी।
यह जोकोविच की इस सत्र में दूसरी हार है। वेसेले अगले दौर में पाओलो लोरेंजी से भिड़ेंगे।
जोकोविच हार से काफी निराश थे लेकिन उन्होंने वेसेले की तारीफ भी की जिन्होंने अपने करियर की अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, “वह काफी शानदार खेले। उनकी सर्विस अच्छी थी। उनकी रणनीति अच्छी थी और वह काफी आक्रामक भी थे।”
उन्होंने कहा, “मुझे कोर्ट पर अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को बधाई देनी होगी और इससे आगे बढ़ना होगा।”
dharmpath.com dharmpath