ईटीवी के 3 और क्षेत्रीय चैनल न्यूज18 के बैनर तले

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ईटीवी के तीन और क्षेत्रीय चैनलों ने टीवी18 के बैनर को अपना लिया है। इस बैनर को अपनाने वाले समाचार चैनल तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के हैं।

इन चैनलों का नाम न्यूज18 तमिलनाडु, न्यूज18 केरल और न्यूज18 असम/एनई रखा गया है। इनका सॉफ्ट लांच गुरुवार को हुआ। ये चैनल नेटवर्क18 समूह का हिस्सा हैं, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी है।

ईटीवी के मौजूदा 10 क्षेत्रीय चैनलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद्र ने कहा कि शुरू में इन चैनलों का प्रसारण हैदराबाद स्टूडियो से होगा और जून से इनका प्रसारण संबद्ध राज्यों की राजधानियों से होने लगेगा। वह नए क्षेत्रीय चैनलों के भी प्रमख होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493