हंगरी ने 2024 ओलंपिक की दावेदारी के लिए जारी किया लोगो

बुडापेस्ट, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। हंगरी ने यहां गुरुवार को एक खास समारोह में 2024 ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों की दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए एक लोगो जारी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस लोगो को ‘ग्राफासेल डिजाइन स्टूडियो’ ने बनाया है और हंगरी के पेशेवर निर्णायकों की टीम ने करीब 200 डिजाइनों में से इसका चयन किया है।

यह लोगो हंगरी की ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’, प्रतीकात्मक दानुबे नदी और ओलंपिक के निशान, पांच ओलंपिक रिंग को दर्शाता है।

समारोह में बुडापेस्ट के महापौर इस्तावान तार्लोस, ओलंम्पिक दावेदारी के लिए सरकार के पर्यवेक्षक बालाज फुर्जेस, हंगरी ओलम्पिक समिति के चेयरमैन जस्लोत बोर्काई और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सदस्य पाल श्मित मौजूद थे।

तार्लोस ने समारोह में आए अतिथियों को बुडापेस्ट में आयोजित हुए विभिन्न वैश्विक खेल आयोजनों की याद दिलाई।

हंगरी ओलम्पिक समिति के चेयरमैन बोर्काई ने कहा कि अगर ओलम्पिक खेलों के आयोजन की दावेदारी को जीतना है, तो घरेलू टीम को सशक्त होना होगा।

हंगरी के साथ-साथ 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी के लिए रोम, पेरिस और लॉस एंजिल्स भी हाथ आजमा रहे हैं। इसके लिए चुनाव सितम्बर 2017 में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493