रणदीप हुड्डा के लिए नहीं गा पाएंगे सलमान

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मैं हूं हीरो तेरा’ और ‘हैंगओवर’ जैसे गीत गा चुके सुपरस्टार सलमान खान निर्देशक अहमद अफजल की ‘लाल रंग’ में अभिनेता रणदीप हुड्डा के लिए नहीं गाएंगे क्योंकि वह अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ में बेहद व्यस्त हैं।

रणदीप ने कहा, “यह नहीं हो रहा। यह सलमान खान की महानता थी कि उन्होंने कहा कि वह फिल्म में मेरे लिए एक गीत गाएंगे। लेकिन समय की कमी के कारण यह नहीं हो रहा।”

उन्होंने कहा, “सलमान ‘सुल्तान’ में बेहद व्यस्त हैं और गीत रिकॉर्ड करने और वीडियो शूट करने के लिए समय नहीं है। लेकिन हम भविष्य में ऐसा जरूर करेंगे।”

‘लाल रंग’ में अक्षय ओबेरॉय और पिया बाजपेयी भी प्रमुख भमिकाओं में हैं। फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493