वीनू पालीवाल की मौत पर लोम ने जताया दुख

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ये है इंडिया’ के निर्देशक लोम हर्ष ने देश की चर्चित महिला बाइकर वीनू पालीवाल की मौत पर दुख जताया है, जिन्होंने उनकी फिल्म में अभिनय भी किया था।

उन्होंने बताया, “मैं वीनू मैम की मौत की खबर सुनकर हैरान हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।”

लोम ने कहा, “मैंने उनके बारे में काफी कुछ सुना था और उनका बेहद सम्मान भी करता था। यही वजह थी कि मैंने उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करने के लिए पूरी कोशिश की। मेरे और मेरी फिल्म के लिए यह सम्मान की बात है कि वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन जीवन की कठोरता है कि वह खुद को इस फिल्म में देख नहीं सकीं।”

वीनू की 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493