‘उड़ता पंजाब’ के लिए सिद्धार्थ ने की आलिया की प्रशंसा

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से अभिनेत्री आलिया भट्ट के लुक की प्रशंसा की।

फिल्म में आलिया के लुक का खुलासा शुक्रवार पूर्वाह्न् हुआ, जिसमें आलिया किसी खतरे से भागते हुए नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ ने इसे ‘प्रभावपूर्ण’ करार दिया।

सिद्धार्थ ने पोस्टर के साथ ट्विटर पर लिखा, “उड़ता पंजाब में आलिया का लुक प्रभावपूर्ण है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।”

आलिया फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में बिहारी प्रवासी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दलजीत दोसांझ जैसे कलाकार हैं। इससे पहले अन्य कलाकारों के लुक का भी खुलासा किया जा चुका है।

आलिया के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने भी मोशन पोस्टर साझा किया था।

फैंटम फिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 17 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493