इंफोसिस का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 16 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय लेखापरीक्षा मानक के मुताबिक 2015-16 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 16 फीसदी अधिक 3,597 करोड़ रुपये रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी समेकित आय इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 23.4 फीसदी बढ़कर 16,550 करोड़ रुपये रही।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत शुद्ध लाभ सात फीसदी बढ़कर 53.3 करोड़ डॉलर रहा और आय 13.3 फीसदी बढ़कर 244.6 करोड़ डॉलर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493