न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर एंड्रॉयड एप पर खुद को अधिक अनुकूल और आसान बनाने के लिए एक नए संस्करण पर काम कर रहा है। इसके नए एप की डिजाइन का परीक्षण किया जा रहा है।
‘द वर्ज’ की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग ट्विटर के इस नए संस्करण के अल्फा और बीटा एप का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यह नया डिजाइन दिखने लगा है, जिसमें ट्विटर के चार प्रमुख क्षेत्र- मेन फीड, मोमेंट्स, नॉटिफिकेशन और डायरेक्ट मेसेजेस ट्विटर एप में बड़े टैब के रूप में स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नजर आती है।
इस नए संस्करण में उपयोगकर्ता ट्विटर एप को टैप और स्वाइप कर खोल सकते हैं। इस नए संस्करण में यह फीचर ट्विटर के मुख्य संस्करण से काफी सहूलियत भरा होगा।
फिलहाल ये चार टैब स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में छोटे बटन के रूप में दिखाई देते हैं, जिस वजह से उपयोगकर्ता को अगले टैब को खोलने के लिए स्क्रीन से बाहर आना पड़ता है।
केवल इतना ही नहीं, ट्विटर ने इस नए संस्करण से कुछ अनावश्यक फ्लोटिंग और ट्वीट बटनों को भी हटा दिया है, जिससे एप में उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक स्क्रीन स्पेस मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath