अर्जेटीना के राष्ट्रपति ने उबेर पर प्रतिबंध को सही बताया

ब्यूनस आयर्स में कंपनी द्वारा अपने एप की लॉन्चिंग के एक दिन बाद नगरपालिका सरकार ने बिना मंजूरी के संचालन के लिए उबेर की गतिविधियों को निलंबित कर दिया।

ब्यूनस आयर्स के दक्षिण में स्थित शहर लावालोल में एक संवाददाता सम्मेलन में मेक्री ने कहा, “यह एक नई चुनौती है, लेकिन अपने टैक्सी चालकों का संरक्षण करने के लिए हम शहर प्रशासन के फैसले को मंजूरी देते हैं।”

ब्यूनस आयर्स के परिवहन सचिव जुआन मेंदेज ने गुरुवार को कहा कि उबेर कानून के खिलाफ संचालन कर रही है। कंपनी संचालन से पहले इस तरह की सेवा शुरू करने के लिए किसी भी तरह का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493