‘सरबजीत’ के बाद सबने सोचा मैं पागल हो गया : रणदीप

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि उमंग कुमार की फिल्म के लिए सरबजीत सिंह के किरदार को निभाने के दौरान वह इस हद तक प्रभावित हो गए थे कि उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें पागल और बेवकूफ समझ लिया।

अपनी फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद रणदीप ने कहा, “सभी ने सोचा कि मैं पागल हो गया हूं। मेरे आस-पास के लोग मेरे व्यवहार से परेशान हो गए थे। इस किरदार ने कहीं न कहीं मुझे बहुत प्रभावित किया।”

रणदीप ने आगे कहा, “मैं अपने आप को कहता था कि तुमने जीवन के 23 साल जेल में नहीं गुजारे हैं। तुम्हें इन सब परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ा है। ये सब चीजें मैं अपने आप को याद दिलाता रहता था।”

उमंग कुमार की फिल्म ‘सरबजीत’ में मुख्य किरदार में नजर आने वाले अभिनेता ने यह भी कहा कि किसी ने उन्हें एक लेख भेजा था, जिसमें सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि वह उन्हें यह किरदार करते देखना चाहती हैं। इस बात को सुनकर वह काफी हैरान हैं।

उमंग ने उन्हें सरबजीत के पत्र, फोटो और वीडियो भेजे और इसके बाद फैसला हुआ कि रणदीप अपना वजन कम करेंगे। उन्होंने इसके लिए पंजाबी भी सीखी।

इस फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493