अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में नजर आएंगी ऋचा

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को डेविड वोमार्क की इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन ‘लव सोनिया’ में मुख्य भूमिका के लिए उतारा गया है।

ऋचा ने कहा कि वह प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के लिए ‘सम्मानित’ महसूस कर रही हैं।

ऋचा ने कहा, “इस परियोजना का हिस्सा बनने की वजह से मैं बहुत खुश हूं। मुझे फिल्म की सामग्री पर विश्वास है और मैं कह सकती हूं कि यह सही कारणों के लिए बनी है। मैं इस तरह की प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के लिए सम्मानित कर रही हूं।”

यह फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित होगी और मई से फिल्म इसकी शूटिंग शुरू होगी।

डेविड वोमार्क ने इससे पहले ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है और ‘द हल्क’ और ‘जी.आई. जो: द राइज ऑफ कोबरा’ जैसी फिल्मों में कार्यकारी निर्माता के तौर पर काम किया है।

‘लव सोनिया’ में दुनिया भर में मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दर्शाया जाएगा और फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेलिस में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493