‘फना’ में काजोल के किरदार से सीख रहीं यामी गौतम

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘काबिल’ में दृष्टिहीन युवती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री यामी गौतम 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘फना’ में निभाए काजोल के किरदार जूनी से प्रेरणा ले रही हैं।

यामी ने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा से काजोल मैम की फैन रही हूं। जिस तरह उन्होंने ‘फना’ में जूनी का किरदार निभाया, वह यादगार बन गया। मैंने यह फिल्म कई बार देखी है और हर बार मैंने उनके अभिनय से कुछ नया सीखा है।”

यामी गौतम पहली बार ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी, जिसके चलते वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले पूरी तैयारी करना चाहती हैं।

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ऋतिक के पिता फिल्मकार राकेश रोशन द्वारा निर्मित है।

‘काबिल’ अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493