फेसबुक पर नया ‘न्यूज फीड’ फीचर जल्द

न्यूयार्क, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक अपने एंड्राइप एप में उपयोगकर्ताओं के लिए जल्द ही एक ‘न्यूज सेक्शन’ शामिल करेगा, जो देखने में एकदम फेसबुक पेपर एप की तरह लगेगा।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट ‘माशाबल’ से फेसबुक ने पुष्टि की है कि वह एक नए न्यूज सेक्शन की जांच कर रहे हैं, जो वर्तमान स्वरूप के अतिरिक्त कार्य करेगा। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘माशाबल’ ने फेसबुक के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि लोगों ने हमें बताया कि वे फेसबुक पर अपने पसंद के अन्य विषयों की भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसलिए हम कुछ नई फीड्स की जांच कर रहे हैं, ताकि लोगों को अलग-अलग विषयों पर फेसबुक पेज और लोगों से विभिन्न सूचनाएं मिल सकें।

रपट के अनुसार, यह कदम उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्किं ग साइटों ट्विटर और गूगल न्यूज से मोड़ने के लिए उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493