पेरिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस पेशेवर फुटबाल लीग (एलएफपी) के अध्यक्ष फ्रेडेरिक थिरिएज ने कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। वह पिछले 14 साल से इस पद पर बने हुए थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, थिरिएज ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह सितंबर में होने वाले चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे जिससे उनके पद छोड़ने का पता सभी को था लेकिन शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के उनके फैसले ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
थिरिएज ने एलएफपी की आमसभा में कहा कि उन्होंने जिन दो बदलाव की बात कही थी वह उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में पूरे कर दिए हैं। यह दो बदलाव संगठन में बदलाव और नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नामित करना थे।
एलएफपी ने डिडिर क्लीलोट को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
2002 में पद संभलाने वाले थिरिएज ने अपने कार्यकाल में काफी कुछ हासिल किया है।
dharmpath.com dharmpath