खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा रुकी

Amarnathchloश्रीनगर: पहलगाम और सोनमर्ग हो रही बारिश का असर अमरनाथ जानेवाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ने लगा है। खराब मौसम के चलते आज (शनिवार को) अमरनाथ गुफा की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। पहले जत्थे में गए श्रद्धालुओं को भी खराब मौसम के चलते लौटना पड़ा है। खबर है कि बालटाल और पहलगाम दोनों ही रूटों पर यात्रियों जहां-तहां रुके हुए हैं।

बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा का रास्ता फिसलन हो गया है। ऐसे में प्रशासन कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। बारिश थमने के बाद रास्ता सुरक्षित होने पर ही यात्रियों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए करीब 8 हजार लोग इस जत्थे में शामिल थे।

शुक्रवार सुबह पहलगाम में गैर पंजीकृत और बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के पवित्र गुफा जाने का प्रयास कर रहे अमरनाथ श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच खूब बवाल हुआ। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें एक महिला समेत तीन श्रद्धालु जख्मी हो गए। इस बीच, प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का हवाला देकर बालटाल और पहलगाम से करीब 12 हजार श्रद्धालुओं को लौटा दिया। इसके बाद देर शाम फिर विभिन्न राज्यों से गैर पंजीकृत श्रद्धालु नुनवान (पहलगाम) पहुंच गए और यात्रा पर जाने की अनुमति मांगी। पुलिस के मना करने पर श्रद्धालुओं ने एक सब इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी अनंतनाग से भी धक्का-मुक्की हुई। इससे देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों मार्गों पर राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तैनात किए गए हैं। पहली बार यात्रा व्यवस्था में लगी एजेंसियां अनुमति से पहले श्रद्धालुओं और उनके दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493