सिंगापुर ओपन से बाहर हुए लिन डान

टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 21-10, 17-21, 22-20 सेटों से मात दी।

मुकाबले के बाद कुनकोरो ने कहा, “मेरे लिए यह जीत काफी मायने रखती है। मैं आज काफी खुश हूं, क्योंकि यह काफी बेहतरीन मुकाबला था।”

दो बार के ओलम्पिक विजेता लिन ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं दिया और उनके प्रतिद्वंद्वी उनकी तुलना में काफी अच्छी स्थिति में थे।

विश्व के 56वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कुनकोरो का सामना टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो से होगा।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रत्चानोक इन्तानोन ने जापान की अकाने यामागुची को 21-12, 22-20 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493