राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने गुरुवार और शुक्रवार को हुई अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद जारी किए गए अपने बयान में कहा कि चीन सरकारी कंपनियों में मिश्रित स्वामित्व का प्रयोग शुरू करेगा और बिजली, तेल, प्राकृतिक गैस और नमक उद्योग में सुधार शुरू करेगा।
बयान के मुताबिक सरकार लालफीताशाही में और कटौती करेगी तथा बाजार आधारित निगरानी में सुधार को आगे बढ़ाएगी। निवेशकों के लिए कुछ बड़े उद्योगों में निवेश सीमा घटाई जाएगी और वर्तमान निवेश तथा वित्तीयन प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि चीन पारिवारिक पंजीकरण सुधार लागू करेगा। इसका मकसद गांवों से आने वाले अधिकाधिक लोगों को शहरों में बसाने में मदद करना है और इसके तहत 10 करोड़ लोगों को शहरों में बसाने का लक्ष्य रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath