मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व कप में बेलारूस की प्रोकोपेंको की जीत

केस्क्सकेमेट, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बेलारूस की एनस्तासिया प्रोकोपेंको ने यहां मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व कप में महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रोकोपेंको ने कंबाइंड दौड़/निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1,352 अंक हासिल किए।

प्रोकोपेंको के बाद जसोफिया फोल्दाजी ने 1,342 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि फ्रांस की जूली बेल्हामरी ने 1,339 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रहेगी और मिश्रित प्रतियोगिता सोमवार को होगी।

इस टूर्नामेंट में 83 महिलाएं और 93 पुरुष हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से अधिकतर प्रतिभागियों का रियो 2016 ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493