एफ-1: रोसबर्ग ने जीती चाइना ग्रां प्री रेस

शंघाई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मर्सीडीज टीम के चालक निको रोसबर्ग ने रविवार को यहां चाइना ग्रां प्री रेस जीत ली।

यह चीन में उनका तीसरा खिताब है जबकि इस सत्र में उनका यह लगातार छठा खिताब है।

रोसबर्ग ने रेड बुल टीम के चालक डेनियल रिकियाडरे को पीछे छोड़ते हुए चीन में पहला स्थान हासिल किया।

रिकियाडरे शुरुआत में आगे रहने के बाद अंतत: चौथे स्थान पर रहे। रेड बुल टीम के ही डेनिल कुयात तीसरे स्थान पर आए जबकि फेरारी टीम की सबास्टियन विटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस खिताबी जीत के बाद रोसबर्ग ने प्रशंसकों और शंघाई को ट्वीट करके धन्यवाद कहा है। रोसबर्ग ने अपने ट्वीट में कहा, “आप सबका धन्यवाद दोस्तों और शंघाई आपका भी धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493