जर्मन लीग : बायर्न ने शाल्के को 3-0 से हराया (लीड-1)

म्यूनिख, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में रॉबर्ट लेवानडॉस्की की प्रेरणा से बायर्न ने शाल्के को 3-0 से मात दी।

म्यूनिख, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में रॉबर्ट लेवानडॉस्की की प्रेरणा से बायर्न ने शाल्के को 3-0 से मात दी।

इस जीत के साथ ही बायर्न चौथी बार जर्मन लीग खिताब जीतने के लक्ष्य के और भी करीब पहुंच गया है।

बायर्न की यह इस सत्र की 25वीं जीत है और वह सूची में दूसरे स्थान पर काबिज बोरूसिया डार्टमंड से 10 अंक आगे शीर्ष पर है।

लीग में शनिवार को हुए एक अन्य मुकाबले में हॉफेनहम ने हेर्था बर्लिन को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही लीग सूची में बायर्न शीर्ष पर है, जबकि हॉफेनहम 13वें स्थान पर है।

हॉफेनहम से हार का सामना करने के बाद लीग सूची में बर्लिन एक स्थान नीचे खिसकते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है और शाल्के सातवें स्थान पर है।

एक अन्य मुकाबले में बायर लेवरकुसेन ने ईन्ट्रेक्ट फ्रैंकफ्र्ट के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल कर लीग सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493