अदन हवाईअड्डे के पास कार बम विस्फोट में 4 जवान मरे

नाम का खुलासा न करने की शर्त पर एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “आत्मघाती हमलावर ने अदन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सैन्य चौकी को लक्ष्य बनाकर अपनी विस्फोटकों से लदी कार उड़ा दी। हमले में आत्मघाती हमलावर के साथ चार जवानों की मौत हो गई।”

सुरक्षा सूत्र ने आगे कहा, “सेना के जवान हवाईअड्डे के मुख्य द्वार तक जाने वाले आत्मघाती हमलावर को रोकने में कामयाब रहे। कार में इमारत के बाहर सैन्य चौकी पर विस्फोट हो गया।”

इस बीच, हमले के कुछ ही घंटों बाद अदन के पास खोर मास्कर में सैन्य चौकी के करीब विस्फोटकों से भरी एक कार मिली।

सैन्य अधिकारी का कहना है कि कार के मिलने के बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और विशेषज्ञ विस्फोटकों को निष्क्रिय करने और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493