खिताबी जीत की सख्त जरूरत थी : नडाल

पेरिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यहां रविवार को फ्रांस के गेल मोंफिल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपना नौंवा मोंटे कालरे मास्टर्स खिताब जीता। मैच के बाद नडाल ने कहा कि उन्हें इस खिताबी जीत की सख्त जरूरत थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नडाल को प्रिंसिपेलिटी में चार साल बाद जीत हासिल की, वहीं उन्होंने जो साल बाद एटीपी 1000 मास्टर्स खिताब जीता।

नडाल ने मोंफिल्स को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 7-5, 5-7, 6-0 सेटों से मात दी।

अपनी जीत के बाद नडाल ने कहा, “मेरे लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है। मुझे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यहां मिली जीत यह स्पष्ट करती है कि मैं सुधार कर रहा हूं।”

नडाल ने आगे कहा, “मेरे करियर में मोंटे कार्लो काफी महत्वपूर्ण स्थलों में से एक रहा है और यहां तीन साल बाद जीत हासिल करना मेरे लिए खास है।”

मोंफिल्स ने कहा, “मैं जानता था कि नडाल आश्वस्त हैं। वह बेहतरीन विजेता हैं और सही समय पर और भी बेहतर करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने तीसरे सेट में अचानक अपनी सारी ताकत बढ़ाई और मैं उसका सामना नहीं कर सका।”

नडाल अब मास्टर्स खिताब जीतने के मामले में विश्व के नम्बर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक की बराबरी पर आ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक रिकार्ड 28 बार यह खिताब जीता है।

नडाल ने कहा कि उनके लिए आंकड़े करियर के अंत में ही मायने रखेंगे क्योंकि अभी उनका सफर समाप्त नहीं हुआ है। बकौल नडाल, “आंकड़े मेरे करियर के अंत में मायने रखेंगे। अभी मेरे करियर का समापन नहीं हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493