सुषमा ने रूस के विदेश मंत्री से मुलाकात की

मॉस्को, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लोवरोव से रूस-भारत-चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर द्विपक्षीय बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “आरआईसी के मेजबान के साथ द्विपक्षीय बातचीत। सुषमा स्वराज ने मॉस्को में विदेश मंत्री सर्गेई लोवरोव से की मुलाकात।”

इससे पहले सोमवार को सुषमा स्वराज ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में भारत की जैश-ए-मुहम्मद सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की मांग को वीटो करने का मुद्दा उठाया।

सुषमा स्वराज रूस के उप प्रधानमंत्री डिमित्री रोगोजिन से भी मुलाकात करेंगी। वह भारत-रूस के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग पर अंतर सरकारी आयोग के अध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493