हो चिन मिंन सिटी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। वियतनाम के फान फुओक हंग रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले वियतनाम के पहले जिमनास्टिक खिलाड़ी बन गए हैं। सोमवार को वियतनाम ओलम्पिक समिति ने इस बात की घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील में चल रहे प्री ओलम्पिक जिमनास्टिक टूर्नामेंट में हंग ने 17 अप्रैल को सारी स्पर्धाओं में ओलम्पिक मापदंडों को पार किया।
अभी तक वियतनाम ने 2016 रियो ओलम्पिक में कुल 13 स्थान हासिल कर लिए हैं जिसमें तीन भारीत्तोलक, दो निशानेबाजी, एक तैराकी, दो कुश्ती, एक रेस वॉकिंग, तीन फेंसिंग और एक जिमनास्टिक शामिल है।
dharmpath.com dharmpath