द हेग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब अजाक्स का अपने घर में उतरेचट के खिलाफ हुआ मैच 2-2 से ड्रा रहा। इस ड्रा के साथ ही उसके पीएसवी इंडोहोवेन के बराबर अंक हो गए हैं जबकि अभी तीन राउंड और बाकी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उतरेचट ने 56वें मिनट में गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। मैच खत्म होने से पहले पेट्रिक जोस्टेन ने एक और गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी थी, लेकिन डेवी क्लासेन और मिलिक ने अजाक्स के लिए गोल कर मैच बराबरी पर खत्म कर दिया।
उतरेचट द्वारा 56वें मिनट और 84वें मिनट में गोल करने के बाद टीम की जीत तय लग रही थी, लेकिन 86वें मिनट में क्लाससेन और 89वें मिनट में मिलिक ने अजाक्स के लिए गोल कर मैच ड्रा करा दिया।
लीग में अभी तीन मैचों का राउंड बाकी है। अजाक्स और पीएसवी दोनों के इस समय 75 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण अजाक्स पहले स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच खिताब पर कब्जा जमाने की जंग काफी रोचक होती जा रही है।
dharmpath.com dharmpath