नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण ने कहा है कि बॉलीवुड को दक्षिण भारतीय सिनेमा की पटकथा से सीखना चाहिए। वेआजकल तमिल ब्लॉकबस्टर ‘थानी ओरुवन’ के तेलुगू रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभी तक 10 फिल्मों में काम कर चुके तेजा की सिर्फ एक हिन्दी फिल्म ‘जंजीर’ आई है, जो 1973 में रिलीज हुई प्रकाश झा की सुपरहीट फिल्म की रीमेक थी। राम ने कहा कि वे चाहते हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग बॉलीवुड के प्रोडक्शन मूल्यों से तालमेल बिठाए।
राम ने राजधानी के दौरे के दौरान आईएएनएस को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, “मैं बॉलीवुड के प्रोडक्शन मूल्य और फिल्ममेकिंग के तरीके से मेल बिठा रहा हूं। जोकि काफी बेहतर है और हमसे बेहतर है। हमें उनसे सीखने की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा, “जहां तक पटकथा का सवाल है। बॉलीवुड को दक्षिण भारतीय पटकथाओं से सीखना चाहिए। मैं एक्शन दृश्यों की बात नहीं कर रहा। मैं उसमें ड्रामा की बात कर रहा हूं। यह अभी भी बहुत मजबूत है।”
राम की पिछली फिल्म श्रीनु वैतला के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली – द फाइटर’ थी।
dharmpath.com dharmpath