बैंकाक, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड में सप्ताह भर लंबे सोंगक्रान उत्सव के अवकाश के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कुल 442 लोगों की मौत हो गई। यह अवकाश रविवार को समाप्त हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपदा बचाव एवं सड़क सुरक्षा केंद्र के हवाले से बताया कि सोंगक्रान महोत्सव के दौरान कुल 3,447 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 34 प्रतिशत मौतें शराब पीकर गाड़ी चलाने और 33 प्रतिशत लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुईं।
11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चले इस महोत्सव में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 3,656 लोग घायल हो गए।
सड़क सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, सोंगक्रान के मौके पर हुई इन सड़क दुर्घटनाओं में 80 प्रतिशत मोटरसाइकिल सवार शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath