आईपीएल : हैदराबाद ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया है।

हैदराबाद को इस मैच में अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं, मुंबई की कोशिश जीत के ट्रैक पर वापस लौटने की होगी।

हैदराबाद की टीम में एक बदलाव किया गया है। लेग स्पिनर करण शर्मा की जगह बिपुल शर्मा को टीम में जगह मिली है।

मुंबई की टीम में भी एक बदलाव किया गया है। केरन पोलार्ड की जगह मार्टिन गुपटिल को टीम में जगह मिली है। गुपटिल का यह इस सत्र का पहला आईपीएल मैच होगा। पोलार्ड स्वस्थय ठीक ना होने के कारण यह मैच नहीं खेल पा रहे हैं।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, मार्टिन गुपटिल, हरभजन सिंह, कुणाल पंड्या, टिम साउदी, मिशेल मैक्लेघन और जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आशीष रेड्डी, इयोन मोर्गन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, बिपुल शर्मा, बरेंदर सरन, मुस्ताफिजुर रहमान और भुवनेश्वर कुमार।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493