न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में ‘मोह माया मनी’ का प्रीमियर

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर शौरी की फिल्म ‘मोह माया मनी’ का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में होगा।

इस फिल्म का निर्देशन मुनीश भारद्वाज ने किया है और इसमें नेहा धूपिया भी है। इसका प्रीमियर न्यूयार्क में 10 मई को होगा। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

रणवीर ने बताया, “मुझे खुशी है कि ‘मोह माया मनी’ का प्रीमियर न्यूयार्क में हो रहा है। मैंने इस फिल्म के दौरान मुनीश के निर्देशन और नेहा के अद्भुत प्रदर्शन का हर पल आनंद उठाया। मुनीश ने एक बढ़िया कहानी ली है जिससे हम सब जुड़ाव महसूस कर सकते हैं और यह फिल्म को और रोमांचक बनाता है।”

रणवीर ने बताया कि वे तीन और फिल्मों और एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल उनका ध्यान ‘मोह माया मनी’ के न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में प्रीमियर पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493