ललिता पवार ऊर्जा से भरपूर, बहुमुखी थीं : बिग बी

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार की 100वीं जयंती पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका अभिनय ऊर्जा से भरपूर और बहुमुखी था।

18 अप्रैल, 1916 को जन्मी ललिता पवार ने ‘श्री 420’, ‘अनाड़ी’, ‘हम दोनों’, ‘आनंद’ और ‘नसीब’ जैसी कई सफल फिल्मों में अपने उत्कृष्ट अभिनय की छाप छोड़ी थी।

अमिताभ ने प्रख्यात अभिनेत्री के साथ ‘नास्तिक’, ‘याराना’, ‘दो और दो पांच’ और ‘बांबे टू गोवा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

अमिताभ ने मंगलवार को ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बिग बी ने लिखा, “दिवंगत ललिता पवार जी की 100वीं जयंती। ऊर्जा से भरपूर, बहुमुखी और उत्कृष्ट अभिनय।”

वर्ष 1998 में 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493