काबुल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक आत्मघाती बम हमला हुआ, जिसमें 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है, जबकि इस हमले में 160 से अधिक घायल हो गए।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मघाती बम विस्फोट अफगान राष्ट्रपति निवास के पास सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। इसका निशाना सीक्रेट सर्विस यूनिट को बनाया गया था।
तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
राष्ट्रपति अशरफ गनी ने घटना की निंदा की है और इसे आतंकवादी हमला करार दिया।
dharmpath.com dharmpath