लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन श्रृंखला ‘हाउ टू गेट अवे विद मर्डर’ के दूसरे संस्करण में वेस गिब्बन का किरादार निभा रहे अभिनेता एल्फ्रेड इनोक का कहना है कि उन्हें दुनिया घूमना पसंद है और भारत निश्चित तौर पर उनकी यात्रा सूची में है।

इनोक ने एक बयान में कहा, “मैं (भारत) जाना चाहूंगा। खासतौर पर इसलिए, क्योंकि मैं वहां कभी नहीं गया और मुझे घूमना पसंद है। फिलहाल समस्या यह है कि हम व्यस्त हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने भारत की कल्पना हमेशा एक शोर शराबे वाले स्थान के रूप में की है। मेरी एक दोस्त है जो फिलहाल मुंबई में रहती है। उसने मुझे वहां के शोर के बारे में बताया है, लेकिन उसे वह पसंद है।”
‘हॉउ टू गेट अवे विद मर्डर’ भारत में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath