नेशनल कमेटी ऑफ द चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) के अध्यक्ष झेंगशेंग ने घाना के संसद अध्यक्ष एडवर्ड कोबल्र्य डो एडजाहो के साथ हुई एक बैठक में कहा कि अफ्रीका का विकास चीन के विकास के लिए एक अहम मौका है।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका का बेहतर विकास व चीन-अफ्रीका सहयोग में निकटता चीन की अर्थव्यवस्था के सतत एवं स्थिर विकास की संभावनाओं के लिए उतनी ही ज्यादा बेहतर होगी। चीन की अर्थव्यवस्था का निरंतर व स्थिर विकास अफ्रीका में और अवसर भी लेकर आएगा।
झेंगशेंग ने कहा कि अफ्रीका के साथ सहयोग व एकजुटता को मजबूत करना चीन की विदेश नीति की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है।
वहीं, संसद अध्यक्ष एडवर्ड कोबल्र्य डो एडजाहो ने कहा कि घाना चीन की विकास संबंधी उपलब्धियों की सराहना करता है और चीन के विकास संबंधी अनुभव के नजदीक पहुंचने का इच्छुक है।
dharmpath.com dharmpath