चीन के लोग न्यूजीलैंड के उत्पादों के मुरीद

एक प्रचार के तहत पिछले साल अलीबाबा के एक ऑनलाइन खुदरा मंच मॉल ने 27 टन शहद और 50 हजार ओइस्टर का व्यापार किया था, जो न्यूजीलैंड से 72 घंटों में यहां पहुंचा था।

मा ने संवाददाताओं को बताया, मेरे परिवार ने बहुत सारी ओइस्टर की खरीदारी की।

उन्होंने एक प्रमुख भाषण में कहा, “न्यूजीलैंड एक बहुत अद्भुत देश है। वह केवल अपने उत्साह और स्वास्थ्य वर्धक खाद्य उत्पादों को ही नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा तकनीक और विचारों को भी चीन लाया है।”

चीनी लोग न्यूजीलैंड के उत्पादों में दिलचस्पी ले रहे हैं। वास्तव में वे न्यूजीलैंड की ताजी हवा, पानी और मिट्टी को खरीद रहे हैं।

इस दौरान अलीबाबा और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोगों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते के ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493