लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व एनबीए स्टार लैमार ओडोम ने अपने पतन के लिए अपनी पत्नी कोल कर्दशियां और कर्दशियां परिवार के टेलीविजन रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ को जिम्मेदार ठहराया है। लैमार व कोल फिलहाल एक-दूसरे से अलग रहते हैं।
वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र के अनुसार, लैमार को लगता है कि कोल के उनकी जिंदगी में आने और उनके ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ में नजर आने के बाद उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई।
सूत्र के अनुसार, 13 अप्रैल को कोबे ब्रायंट के आखिरी खेल ने लैमार (36) की आंखें खोल दीं। उन्हें अहसास हुआ कि उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है और इसका ठीकरा उन्होंने कोल, उनके परिवार व उनके रियलिटी शो पर फोड़ा।
सूत्र ने दावा करते हुए कहा, “लैमार ने कहा कि वह लॉस एंजेलिस लैकर्स एवं कोबे के साथ खेलते वक्त बहुत खुश थे और कोल से मिलने के बाद उनकी जिंदगी अर्श से फर्श पर आना शुरू हो गई।”
dharmpath.com dharmpath