चीनी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘द जंगल बुक’

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। डिज्नी पिक्चर्स कंपनी की हालिया रिलीज फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने अन्य चीनी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 17 अप्रैल को समाप्त हुए इस सप्ताह के आखिर तक चीनी बॉक्स ऑफिस पर 4.91 करोड़ डॉलर कमाए। यह फिल्म यहां 15 अप्रैल को रिलीज हुई।

‘द चाइना फिल्म न्यूज’ ने मंगलवार को इसकी सूचना दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे पायदान पर रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘लंदन हैज फॉलेन’ ने इस सप्ताह 2.1 करोड़ डॉलर कमाए।

वहीं बैंक लूट की घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘चोंगकिंग हॉट स्पॉट’ ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए 72 लाख डॉलर कमाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493