मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन ने कहा है कि ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार की सेहत में सुधार की खबर खुश व गौरवान्वित करने वाला पल है। दिलीप को शनिवार सुबह तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अमिताभ व दिलीप ने ‘शक्ति’ (1982) फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने ट्विटर पर अस्पताल में भर्ती दिलीप की एक फोटो शेयर की, जो उन्हें उनकी पत्नी सायरा बानो ने भेजी थी।
अमिताभ ने इस फोटो के साथ लिखा, “खुशी व गौरव का पल। मुझे यह सायरा जी ने भेजी है, जिसमें लिखा है, दिलीप साहब की ओर से प्यार के साथ अस्पताल से आपके लिए है।”
दिलीप कुमार ने यही तस्वीर सोमवार को ट्विटर पर शेयर की थी।
dharmpath.com dharmpath