सुजलॉन एनर्जी ने 5 सौर ऊर्जा कंपनियों का अधिग्रहण किया

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। सुजलॉन एनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उसने पांच सौर ऊर्जा कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा, “उसने पांच कंपनियों -गेल सोलरफार्म्स, टोरनाडो सोलरफार्म्स, आभा सोलरफार्म्स, आलोक सोलरफार्म्स और श्रेयस सोलरफार्म्स- का अधिग्रहण किया है।”

कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह सौदा कितनी राशि का हुआ।

सुजलॉन एनर्जी को हाल ही में महाराष्ट्र में कुल 70 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के ठेके मिले हैं।

बयान में कहा गया है, “इन कंपनियों को फेस वैल्यू (लागत या अंकित मूल्य) पर खरीदा गया है। इनके पास कोई संपत्ति नहीं है और न ही ये संचालन में हैं। इनका उपयोग प्रस्तावित सौर परियोजनाओं के लिए विशेष उद्देश्य वाहनों के लिए किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493