टेक्सास में भारी बारिश के बाद आपातकाल घोषित

वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य की नौ काउंटियों में भारी बारिश के कारण आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

‘डालास मोर्निग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, एबॉट ने सोमवार को ऑस्टिन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ऑस्टिन, बासट्रोप, कोलोराडो, फोर्टबैंड, हैरिस, ग्रिमेस और मोंटगोमेरी, वालर और वार्टन में आपाकाल घोषित कर दिया गया है।

एबॉट ने कहा, “टेक्सास के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी।”

टेक्सास के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ। ह्यूस्टन के कई इलाकों में 24 घंटों तक हुई 16 इंच की बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

बायू शहर में पानी के अंदर डूबी कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने के दौरान एक टेलीविजन संवाददाता ने यह खबर दी। अपनी जान बचाने के लिए कुछ घोड़ों के संघर्ष की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर लोगों के लिए कई घरों का निर्माण किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493