‘जुरासिक वर्ल्ड 2’ को निर्देशित करेंगे बयोना

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार जुआन एंटोनियो बयोना ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के सिक्व ल के निर्देशक होंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बयोना ने ट्विटर पर इस खबर का खुलासा करते हुए लिखा, “यह आधिकारिक है! जुरासिक टीम के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित हूं।”

‘जुरासिक वर्ल्ड’ के निर्देशक कोलिन ट्रेवोरो ‘स्टार वॉर्स : एपिसोड 9’ में व्यस्त होने के कारण जुरासिक के सिक्व ल के निर्देशन का जिम्मा संभालने में असमर्थ हैं। हालांकि वह फिल्म के निर्माता और लेखक हैं।

ट्रेवोरो ने नए निर्देशक का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा, “अगली जुरासिक फिल्म के लिए अपने एक पसंदीदा फिल्मकार से जुड़ने पर गर्व। जे.ए. बयोना यह आपकी है।”

बयोना 2007 की फिल्म ‘द ऑर्फनेज’ और 2012 की फिल्म ‘द इंपॉसिबल’ के निर्देशन के लिए मशहूर हैं।

‘जुरासिक वर्ल्ड’ का सिक्व ल जून 2018 में रिलीज होगा। ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के कलाकार क्रिस प्रैट और ब्रायसे डलास हॉवर्ड के फिल्म के सिक्व ल में भी होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493