चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के निदेशक पान हुआईवेन ने दुनिया भर में हाल में भूंकपों की घटनाओं से चीन में भी भूंकप आने का निष्कर्ष नहीं निकालने की सलाह दी है।
पान ने सोमवार को स्टेट कौंसिल इंफार्मेशन ऑफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि पिछले 8 दिनों में 10 अप्रैल से दुनिया भर में 7.0 की तीव्रता से ऊपर के चार बड़े भूकंप आएं हैं।
उन्होंने कहा कि सन 1900 के बाद दुनिया में लगातार 7.0 की तीव्रता के भूंकप की घटनाएं अब तक 37 बार हुई हैं। इनमें से तीन घटनाओं में ही चीन में कोई बड़ा भूकंप देखा गया है।
पैन ने कहा, “इसलिए हाल की इन घटनाओं से चीन को कोई खतरा नहीं है। अत: लोगों को डरना नहीं चाहिए।”
सीईएनसी के एक पूर्वानुमान विज्ञानी जियांग हैकुन ने कहा, “2004 के बाद से 8.0 तीव्रता के ऊपर के भूकंप जल्दी-जल्दी आने लगे हैं। जबकि 1960 तक अपेक्षाकृत शांत अवधि थी। हालांकि यह सक्रिय अवधि अभी थोड़े दिनों तक रहेगी। “
dharmpath.com dharmpath